निकाय चुनाव में अपना परचम लहराएगी सपा: रूद्रसैन

निकाय चुनाव में अपना परचम लहराएगी सपा: रूद्रसैन
  • सहारनपुर में सपा की बैठक को सम्बोधित करते पूर्व प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में जिले के अधिकांश निकायों में अपना परचम लहराएगी तथा सहारनपुर नगर निगम के महापौर पद के सपा प्रत्याशी नूर हसन मलिक भी रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेंगे।

सपा के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन आज यहां दिल्ली रोड आदर्श विहार स्थित वरिष्ठ सपा नेता पुष्पेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर नगर निगम के महपौर पद पर लोकप्रिय विधायक आशु मलिक के भाई नूर हसन मलिक को अपना उम्मीदवार बनाया है ताकि जनपद में सर्वाधिक आबादी वाली मुस्लिम तेली बिरादरी को मान-सम्मान देने का काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए रची जा रही साजिश को केवल समाजवादी पार्टी ही विफल कर सकती है। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने व सहारनपुर नगर के सर्वागीण विकास के लिए सपा प्रत्याशी नूर हसन मलिक को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

बुलंदशहर के सपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह गुर्जर ने कहा कि सपा ही भाजपा का मुकाबला करने में सक्षम है क्योंकि समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश विधानसभा में 111 विधायक हैं जिनके दम पर समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक किसान, मजदूर, व्यापारी, दलित, शोषित, पीडि़त समाज की लड़ाई लडऩे का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर नगर निगम में सपा का महापौर चुने जाने पर जनाकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा स्मार्ट सिटी के नाम पर महानगर की सड़कों को तहस-नहस कर दिया गया है जिसका सपा नगर निगम में महापौर बनने पर प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का काम करेगी।

इस दौरान पुष्पेंद्र चौधरी, प्रवीण बांदूखेड़ी, अब्दुल गफूर, सहदेव गुर्जर, राव वजाहत, संदीप चौधरी, आकाश खटीक, हनीफ तेली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia