• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सपा अध्यक्ष अख‍िलेश यादव ने नोएडा न जाने के पीछे का रहस्य बताया, कहा-मुझसे हुई थी ये बड़ी भूल

  • January 11, 2022
सपा अध्यक्ष अख‍िलेश यादव ने नोएडा न जाने के पीछे का रहस्य बताया, कहा-मुझसे हुई थी ये बड़ी भूल
  • अखिलेश यादव ने सोमवार को स्वीकार किया कि वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करना उनकी बड़ी गलती थी। एक टीवी चैनल से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि एक बड़े मिशन को लेकर लेकर कांग्रेस के साथ समझौता किया था।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को स्वीकार किया कि वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करना उनकी बड़ी गलती थी। एक टीवी चैनल से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि एक बड़े मिशन को लेकर लेकर कांग्रेस के साथ समझौता किया था। कांग्रेस की तमाम बातें भुलाकर उसे गले लगाया था। अब समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन हुआ है। सभी को साथ लेकर विधानसभा चुनाव जीतेंगे।

सपा अध्यक्ष ने नोएडा की धरती पर कदम न रखने के पीछे का रहस्य भी उजागर किया। उन्होंने बताया कि नोएडा जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं बच पाती है। हमारे मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ ) नोएडा जा चुके हैं , इसलिए अब दोबारा वह सीएम नहीं बन पाएंगे। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि श्रीकृष्ण हमारे कुल देवता हैं। हम सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं। कोई भी देवता एक व्यक्ति या पार्टी का नहीं होते हैं। इस बार जनता भाजपा को राधे-राधे कह तक सत्ता से विदा कर देगी। उन्होंने कहा मेरे ऊपर जातिवाद के आरोप लगते हैं इस समय जिलाधिकारियों की सूची देखी जानी चाहिए। खुद के अनुभव के सवाल पर कहा कि अधिकारी किसी के नहीं होते हैं, यह हर नेता को समझ लेना चाहिए।

चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित करना चाहती है भाजपा : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो सिर्फ चुनाव लड़ता है, विकास तथा जनहित से उसका कोई लेना देना नहीं है। भाजपा की रणनीति चुनाव को जटिल बनाने और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित करना है। लोकतंत्र में भाजपा का आचरण हर तरह से अमर्यादित और लोकलाज से परे है। अखिलेश ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों के भविष्य को रौंदने का काम किया है। विकास समाजवादी सरकार ने किया, भाजपा बिना कुछ काम किए अपने झूठे दावे कर रही है। मुख्यमंत्री के पास गिनाने को अपना एक काम नहीं है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

  • February 13, 2026
बांग्लादेश की आजादी के बाद ढाका से चुना गया पहला हिंदू सांसद, BNP के गयेश्वर चंद्र रॉय ने जमात कैंडिडेट को हराया

बांग्लादेश की आजादी के बाद ढाका से चुना गया पहला हिंदू सांसद, BNP के गयेश्वर चंद्र रॉय ने जमात कैंडिडेट को हराया

  • February 13, 2026
क्या बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे? अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

क्या बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे? अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

  • February 13, 2026
यूपी पंचायत चुनाव से पहले OBC आयोग का गठन करेगी योगी सरकार, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

यूपी पंचायत चुनाव से पहले OBC आयोग का गठन करेगी योगी सरकार, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

  • February 13, 2026
टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

  • February 13, 2026
125 साल बाद ब्रिटिश काल की छाया से मिलेगी मुक्ति: पीएम मोदी आज सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का करेंगे उद्धाटन

125 साल बाद ब्रिटिश काल की छाया से मिलेगी मुक्ति: पीएम मोदी आज सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का करेंगे उद्धाटन

  • February 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट February 13, 2026
  • बांग्लादेश की आजादी के बाद ढाका से चुना गया पहला हिंदू सांसद, BNP के गयेश्वर चंद्र रॉय ने जमात कैंडिडेट को हराया February 13, 2026
  • क्या बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे? अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज February 13, 2026
  • यूपी पंचायत चुनाव से पहले OBC आयोग का गठन करेगी योगी सरकार, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा February 13, 2026
  • PM मोदी ने BNP की जीत के लिए तारिक रहमान को बधाई दी, कहा-“भारत हमेशा बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा” February 13, 2026
  • टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड February 13, 2026
  • 125 साल बाद ब्रिटिश काल की छाया से मिलेगी मुक्ति: पीएम मोदी आज सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का करेंगे उद्धाटन February 13, 2026
  • बांग्लादेश चुनाव रिजल्ट: तारिक रहमान की बीएनपी को स्पष्ट बहुमत, जमात के हाथ लगी निराशा February 13, 2026
  • BJP सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल बोले ‘मां-बाप को छोड़ कर विदेश में मौज करने वालों के पासपोर्ट हो रद्द’ February 13, 2026
  • ‘महंगाई के हिसाब से बढ़ाई जाए लोगों की तनख्वाह’, राघव चड्ढा ने संसद में की कानून बनाने की मांग February 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez