सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

समाजवादी पार्टी के घोसी से विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया हैं. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. सपा विधायक सुधाकर सिंह ने साल 2023 में घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 50 हजार वोटो से चुनाव हराया था, जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में आ गए थे.

बताया जा रहा है कि सुधाकर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था. सुधाकर सिंह अपनी बेबाकी और हाजिर जवाबी के साथ जनता के बीच गहरी पैठ वाले नेता माने जाते थे.