सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महानगर कार्यकारिणी घोषित

- सहारनपुर में सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह बजाज ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए लवीश कालरा, तरणजीत सिंह व रोजारियो फर्नांडीज को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
चकरौता रोड स्थित सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग के शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक में सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह बजाज ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए लवीश कालरा, तरणजीत सिंह व रोजारियो फर्नांडीस, मनकीरत सिंह को उपाध्यक्ष, जसवीर सिंह, मंजीत सिंह, जगजीत सिंह, मनदप सिंह, जसविंद्र सिंह, पंकज जैन, हरमीत सिंह, रवनीत सिंह, शादाब खान, परमीत सिंह को महानगर सचिव मनोतीत किया। जबकि हरजीत सिंह को कोषाध्यक्ष, गगनदीप सिंह, जसमीत सिंह, जतिन अरोड़ा, हरजीत सिंह व साहब सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सभी मिलजुलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू, राहुल शर्मा, शाहनवाज चांद, रामकुमार विश्वकर्मा, तरणजीत सिंह, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।