मणिपुर घटना को लेकर सपा महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च

मणिपुर घटना को लेकर सपा महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च
  • सहारनपुर में मणिपुर की घटना के विरोध में रोष जताती सपा महिला सभा की पदाधिकारी।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में महिलाओं के साथ घटित घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख प्रदर्शन करते हुए तत्काल मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता राष्ट्रीय रूही अंजुम व जिलाध्यक्ष महजबी खान के नेतृत्व में एकत्र हुई और मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने की घटना को पूरे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव रूही अंजुम ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। जिस देश में महिला को देवी के रूप में पूजनीय माना जाता है, उस देश में महिला का नंगा करके घुमाना हम सबके लिए शर्मनाक है। उन्होंने राष्ट्रपति से मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष महजबी खान, जिला महासचिव श्रीमती अंजु रानी, पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी, जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, श्रीमती मेहताब बानो, रूबी कौशिक, श्रीमती राजदा, शाहिन परवीन, गीता सिंह, वेदपाल पटनी, कु. वर्षा, महफूज अंसारी, शिवानी, बबली, जिंदी गुर्जर आदि मौजूद रही।