सपा लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी घोषित

- सहारनपुर में सपा लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर[24CN]। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि समाजवादी चिंतक डा. लोहिया के आदर्शों को अपनाकर पार्टी कार्यकर्ता अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। चौ. रूद्रसैन आज यहां अम्बाला रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह डा. लोहिया के आदर्शों को अपनाकर मिशन-2022 की तैयारियों में जुट जाएं।
पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान व लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन लियाकत अली व वरिष्ठ नेता मजाहिर हसन राणा ने कहा कि युवा शक्ति के बल पर ही हर सफलता को हासिल किया जा सकता है और युवा एवं फ्रंटल संगठन पार्टी की जीत व मजबूती का आधार होते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व व जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें ताकि अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विशु त्यागी, ललित यादव, रोबिन यादव, नदीम अली, वसीम राणा को जिला उपाध्यक्ष, नवाब अब्बासी को जिला महासचिव, रोहित शर्मा, नितिन गौतम, शिवा सिद्दीकी, विशाल शर्मा, रोहित शर्मा, हर्षलू शर्मा, रविकांत यादव, सचिन यादव, इर्तजा हसन, शुभम सैनी, नितिन ग्रेवाल, फरमान मलिक, जतिन यादव को जिला सचिव, मोहित त्यागी को कोषाध्यक्ष व मोहित पसरीचा को मीडिया प्रभारी बनाने की घोषणा की। इस दौरान प्रवीण बांदूखेड़ी, जिला मीडिया प्रभारी राव वजाहत, सोनू चौधरी, महजबी खान, फैसल सलमानी, इरशाद सलमानी, सूर्यकांत पंडित, राजेश सैनी बडक़ला, शबनम, जितेंद्र त्यागी, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।