किसी भी राष्ट्रीय दल से गठबंधन नही करेगी सपा: खान

- सहारनपुर के बेहट में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान।
बेहट [24CN]। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व जौनपुर के पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा, कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा किसी भी राष्ट्रीय दल से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव के साथ साथ विधानसभा चुनाव में भी सपा शानदार जीत हासिल करेगी। पत्रकारों से करते हुए सपा के पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि यूपी में त्रिस्तरीय चुनाव हो रहे है।
सपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन के लिए वे यहां पहुंचे है। पार्टी मजबूती के साथ जिला पंचायत चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हकीकत ये है कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। कहा कि कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था फेल होने के साथ किसान, मजदूर, व्यापारी सब परेशान है। जनता बहुत दुखी है और चुनाव का इंतजार कर रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल से उनका गठबंधन है, अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। किसी राष्ट्रीय दल के साथ गठबंधन नही होगा। इससे पूर्व सपा के राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान का बेहट पहुँचने पर फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मदर टरेसा फाउंडेशन के संगठन मंत्री अनवर फैजी, राष्ट्रीय संयोजक इंद्रपाल सोनकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर किरनपाल राणा, सपा नेता सईद मंसूर, महमूद अली खान, राव असलम, फैजान गाड़ा आदि मौजूद रहे।