सपाइयों ने की केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग

सपाइयों ने की केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग
  • सहारनपुर में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देते सपाई।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसदों को निलम्बित किए जाने के विरोध में गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर निलम्बित सांसदों को बहाल किए जाने की मांग की।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चै. अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में गांधी पार्क में एकत्र हुए तथा जोरदार नारेबाजी करते हुए गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चो. अब्दुल वाहिद ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक उमर अली खान, एमएलसी शाहनवाज खान व पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग ने कहा कि लोकतांत्रिक भारत में जिस प्रकार विपक्ष के 150 से अधिक सांसदों को निलम्बित किया गया है यह सरासर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।

पूर्व विधायक मनोज चैधरी, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व मंत्री सरफराज खान व मांगेराम कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह का नाटक कर रही है तथा संसद की सुरक्षा में लगी सेंध के मामले में अपनी जवाबदेही से बचने के लिए सांसदों को निलम्बित किया गया है। पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, सपा प्रदेश सचिव बिजेंद्र विश्वकर्मा, एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव कटार सिंह कोरी ने मांग की कि लोकतंत्र को बचाने के लिए तत्काल निलम्बित सांसदों को बहाल किया जाए। साथ ही केंद्र सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. विजेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ममता चैधरी, पार्षद फहाद सलीम ने कहा कि जिस प्रकार 150 से अधिक सांसदों को निलम्बित किया गया है उससे साबित होता है कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इस तानाशाही सरकार को हटाने के लिए पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मौ. आजम शाह, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन लियाकत अली, चै. रूद्रसैन के प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, चै. सलीम अख्तर, हैदर अली, मुस्तकीम राणा, किरण पाल राणा, तारिक गुड्डू, हसीन कुरैशी, अर्जुन पंडित, विक्रम सिंह, सुदेश गुर्जर, कल्याण् सिंह, राजेश सैनी बड़कला, मौ. उमर, नितिन ठाकुर, आफताप लाला, मुस्तफा चैधरी, सोनू त्यागी सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।