सपा के प्रतिनिधिमंडल ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

सपा के प्रतिनिधिमंडल ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात
  • सहारनपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करते पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के सम्बंध में अवगत कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने गंगोह विधानसभा सीट पर अपने भाई चौ. इंद्रसैन का आवेदन पत्र भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपा। इस पर श्री यादव ने उन्हें विधानसभा क्षेत्र में जाकर काम करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने मिशन 2022 में फतेह हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा की सभी सीटों पर प्रत्याशियों के आवेदन मांगे गए हैं ताकि समय रहते मजबूत व जिताऊ प्रत्याशी का चयन किया जा सके। इसी कड़ी में आज सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर गंगोह विधानसभा सीट पर अपने छोटे भाई चौ. इंद्रसैन का प्रार्थना पत्र सौंपा।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन से जनपद में संगठन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए अभी से सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व प्रत्याशी जीजान से जुट जाएं क्योंकि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों की वजह से सर्वसमाज के लोग त्रस्त हैं। इसलिए भाजपा की सरकार से जनता को निजात दिलाने के लिए सपा का परचम लहराना जरूरी है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, चौ. ओमी पंवार एडवोकेट, राजेश सैनी बड़कला, सोहेल राणा, चौ. अब्दुल गफूर भी मौजूद रहे।


विडियों समाचार