एसपी सिटी ने लिया दीवानी कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

एसपी सिटी ने लिया दीवानी कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
  • सहारनपुर में दीवानी कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी सिटी।

सहारनपुर। पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दीवानी कचहरी परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने आज एडीजे प्रथम के साथ दीवानी कचहरी का परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी श्री मांगलिक ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा कचहरी सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।