एसपी सिटी ने लिया न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

- सहारनपुर में डॉग स्क्वायड के साथ न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी सिटी।
सहारनपुर [24CN]। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने आज जनपद न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में लगे सुरक्षा उपकरणों की जांच करने के साथ ही समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने आज जनपद न्यायालय परिसर में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में लगे बैगेज स्केनर, डीएफएमडी, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम आदि की समीक्षा की तथा चैकिंग के दौरान न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोर्ट मैनेजर, सीओ अभिसूचना, थाना सदर बाजार प्रभारी हरेंद्र सिंह, थाना जनकपुरी प्रभारी अविनाश चंद गौतम, न्यायालय सुरक्षा प्रभारी अधिकारी, एएस टीम व डॉग स्क्वायड मौजूद रहा।