एसपी सिटी ने लिया लोक अदालत की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

एसपी सिटी ने लिया लोक अदालत की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
  • सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सुरक्षा सम्बंधी जानकारी लेते एसपी सिटी।

सहारनपुर। पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने दीवानी कचहरी परिसर में आयोजित लोक अदालत की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक आज दीवानी कचहरी पहुंचे जहां उन्होंने दीवानी कचहरी परिसर में आयोजित लोक अदालत की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोक अदालत की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी ने दीवानी कचहरी के मुख्य द्वार पर लगे मैटल डिक्टेटर व अन्य सुरक्षा सम्बंधी उपकरणों का भी जायजा लिया।