एसपी सिटी ने सुनीं थाना समाधान दिवस में समस्याएं

एसपी सिटी ने सुनीं थाना समाधान दिवस में समस्याएं
  • सहारनपुर में थाना समाधान दिवस का दृश्य।

सहारनपुर। पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने थाना जनकपुरी में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई कर सम्बंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। गौरतलब है कि आज माह का चौथा शनिवार होने के चलते जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। एसपी सिटी राजेश कुमार ने आज थाना जनकपुरी पहुंचकर थाना समाधान दिवस में जनशिकायतों की सुनवाई की।

उन्होंने जनशिकायतों पर शिकायतकर्ता को आश्वस्त किया कि पुलिस व राजस्व विभाग की टीम भूमि सम्बंधी शिकायतों की मौके पर जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि शिकायत का निस्तारण अंतिम रूप से हो। शिकायतकर्ता पुन: उसी समस्या को लेकर अधिकारियों के समक्ष न पहुंचे। इस दौरान सीओ द्वितीय दुर्गाप्रसाद तिवारी, थाना जनकपुरी समेत सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।


विडियों समाचार