shobhit University Gangoh
 

सपाइयों ने मनाई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

सपाइयों ने मनाई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
  • सहारनपुर में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाते सपाई।

सहरनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उनके इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शौर्य के बल पर जो इतिहास कायम किया है वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने एक छोटे से गांव इंदौर को एक समृद्ध व विकसित शहर बनाने में अपनी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई की पहचान एक उदार शासक के रूप में थी। उनके हृदय में जरूरतमंदों, गरीबों व असहाय व्यक्तियों के लिए दया एवं परोपकार की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी।

सपा महानगर अध्यक्ष मौ. आजम शाह व देवबंद विधानसभा प्रभारी कार्तिकेय राणा ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर हमेशा अपनी प्रजा व गरीबों के बारे में सोचती थी तथा उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती थी। उन्होंने समाज में विधवा महिलाओं की स्थिति पर काम करते हुए उस समय बनाए गए कानून में भी उनके लिए बदलाव किया था। पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि अहिल्याबाई के शासन संभालने से पहले यह कानून था कि यदि कोई महिला विधवा हो जाए तथा उसका कोई पुत्र न हो तो उसकी सम्पत्ति सरकारी खजाने या राजकोष में जमा कर दी जाती थी लेकिन अहिल्याबाई ने इस कानून को बदलकर विधवा महिला को उसकी सम्पत्ति लेने का हकदार बनाया।

इस दौरान चौ. जुमला सिंह, हसीन कुरैशी, अमरीश चौटाला, अंजू रानी, फैसल सलमानी, अर्जुन पंडित, हाजी खुर्शीद, वेदपाल पटनी, मुस्तफा प्रधान, अमित जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia