सपाइयों ने धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप जयंती

सपाइयों ने धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप जयंती
  • सहारनपुर में महर्षि कश्यप जयंती मनाते सपा कार्यकर्ता।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम के साथ मनाते हुए महर्षि कश्यप के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने कहा कि महर्षि कश्यप एक महान संत व समाज सुधारक थे जिन्होंने सदैव समाज के उत्थान की दिशा में काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महर्षि कश्यप के आदर्शों व शिक्षाओं का अनुसरण करने का आह्वान किया। पूर्व राज्यमंत्री सरफरान खान व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजी. विजेश शर्मा ने कहा कि संत व महापुरूष किसी एक जाति विशेष के नहीं होते।

संत व महापुरूष सभी जाति व धर्मों के लिए पूजनीय होते हैं। इसलिए सभी लोगों को महर्षि कश्यप की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए ताकि समाज में व्याप्त असमानता व आपसी भेदभाव को दूर किया जा सके। इस दौरान सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी, चौ. जुमला सिंह, हसीन कुरैशी, चौ. अब्दुल गफूर, कार्तिकेय राणा, मांगेराम कश्यप, वेदपाल पटनी समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।