सपा व्यापार सभा की महानगर कार्यकारिणी घोषित

सपा व्यापार सभा की महानगर कार्यकारिणी घोषित
  • सहारनपुर में सपा व्यापार सभा के कार्यक्रम को सम्बोधित करते प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN] । सपा व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष अनुराग मलिक ने महानगर कार्यकारिणी में स. हरदीप सिंह बेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नवीन सिंघल को महानगर महामंत्री नियुक्त करने की घोषणा की। सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग के शिविर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अनुराग मलिक ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि कार्यकारिणी में स. हरदीप सिंह बेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सौरभ बब्बर, प्रदीप राणा, राजीव अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण वर्मा, अशोक यादव, हरीश सैनी, जितेंद्र सिंह नरूला, रमेश बजाज, पवन गर्ग को उपाध्यक्ष, नवीन सिंघल को महामंत्री, अभिषेक जैन, विकास भाटिया, सौरभ गर्ग, आयुष गोयल, मो. अदनान प्रधान, विजय किशोर गौड़, कंवलजीत सिंह कालड़ा, राजीव वर्मा, सुधीर कपूर, हरप्रीत सिंह बतरा, स. कंवलजीत सिंह, रविंद्र डोगरा, सुभाष चंद सचदेवा, अलंकार किशोर, मोहित रस्तोगी, बलदेव आनंद को सचिव, मो. ताहिर शमसी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि स. गुरमीत, स. हरपाल सिंह, धीरज फुटेला, मो. अकरम शमसी, स. सरबजीत सिंह, सोनू, धनप्रकाश, अंकित कश्यप, सरल सिंघल, अंकित त्यागी, सुशील अग्रवाल, सुनील गोयल व संजय सैनी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीडऩ चरम सीमा पर है। हर तरफ लूट-खसौट तथा व्यापारियों के साथ आए दिन घटनाएं घटित हो रही हैं। अधिकारी वर्ग भी व्यापारियों का जमकर उत्पीडऩ कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की विसंगतियों को लेकर प्रदेश का व्यापारी पहले से ही परेशान है। ऊपर से नित नए कानून बनाकर नई मुसीबत खड़ी कर दी जाती है जिससे व्यापारियों का व्यापार और चौपट हो चुका है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इस सरकार को बदलने का काम करेगी। कार्यक्रम को सपा व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष अनुराग मलिक, महामंत्री नवीन सिंघल, सपा महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान गुलशन कपूर, अनुज गुप्ता, नत्थूराम यादव, रतन यादव, सोनू त्यागी, मुस्तकीम राणा, अर्जुन पंडित, नरेंद्र राणा, परीक्षित वर्मा, मो. उमर, कासिफ अलवी, पवन गोयल, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढे >>आजाद, हुड्डा, सिब्‍बल और तिवारी जम्‍मू में सब एक साथ, कर सकते हैं बड़ा एलान (24city.news)

Jamia Tibbia