सपा व्यापार सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित

- सहारनपुर में सपा व्यापार सभा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते विधायक संजय गर्ग।
सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए हरपाल सिंह वर्मा को जिलाध्यक्ष, अनुज गुप्ता को जिला महामंत्री व नत्थूराम यादव को जिला प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की। चकरोता रोड स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मुकेश मानकटाला, विभोर जिंदल, अनिल वर्मा, राजेश काम्बोज, मनोज अग्रवाल, राजकुमार मक्कड़ को जिला उपाध्यक्ष, रवि कुमार, रविंद्र तोमर, गौरव मदान, प्रवीण जग्गा, जमील अंसारी, प्रवीण जाट, देवेंद्र कुमार, अनिल धीमान, सुशील गुप्ता, नीरज शर्मा, खुशनसीब, हरीश वर्मा, अब्दुल हमीद को जिला सचिव, अरविंद्र अग्रवाल को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
जबकि मोहम्मद जावेद, पवन शर्मा, शहजाद अली, आमिर खान, इंतजार, अर्पित गर्ग, शिवकुमार, राशिद भटनागर, विनोद वर्मा, सतपाल, स. विनयदीप सिंह, अफजाल, मलिक, अशरफ शमसी, प्रदीप कुमार, राकेश वर्मा, भोलाराम सैनी, अश्विनी कुमार, हाजी शमशेर, संजय शर्मा, राशिद, भानू सैनी, सुधांशु को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इसके अलावा विक्की राणा को जिला संयोजक, मनोज काम्बोज को बेहट विधानसभा प्रभारी, भोलाराम सैनी को बेहट नगराध्यक्ष व अश्विनी मित्तल को बिहारीगढ़ का नगराध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष आजम शाह, महासचिव गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, शेखर राणा, कासिफ अलवी, नागेंद्र राणा, सोनू त्यागी, अनुज यादव आदि मौजूद रहे।