shobhit University Gangoh
 

सपा बसपा व कांग्रेस सरकारों ने नही की किसी की चिंता…शुभलेश शर्मा

सपा बसपा व कांग्रेस सरकारों ने नही की किसी की चिंता…शुभलेश शर्मा
  • सम्पर्क अभियान चलाती शुभलेश शर्मा

देवबंद [24CN]। भाजपा शक्ति केंद्र डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बूथ नम्बर 274 गांधी कालोनी चकरामबाडी में शक्ति केंद्र प्रभारी शुभलेश शर्मा के नेतृत्व में लाभार्थियों से संपर्क अभियान आरंभ  किया गया है।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी श्रीमति शुभलेश शर्मा जिला शोध प्रमुख भाजपा सहारनपुर ने कहा कि देश का जवान, नौजवान, किसान या मजदूर हो, कांग्रेस सपा बसपा ने कभी किसी की चिंता नहीं की। देश में वर्षों तक कांग्रेस, सपा बसपा का शासन रहा, परंतु  कभी जवान, किसान, नोजवान, मजदूर और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम नहीं हुआ। भाजपा सरकार द्वारा किसान और मजदूर की आय दोगुनी करने के लिए तथा नोैेजवानो के रोजगार के लिए तथा महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तथा उनकी सुरक्षा के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होने कहा कि पिछली सरकार श्रमिकों का सम्मान नहीं करती थी क्योंकि उनको गरीबों की चिंता नहीं थी। इस समय श्रमिक, किसान, युवा, महिला और हर एक तबके के लोगों को सम्मान देते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है।
बूथ अध्यक्ष चोधरी रोबिन सिंह ने कहा कि आज कुछ लोग यूपी के विकास का दावा कर रहे हैं। जनता की सेवा करने का दम भरते हैं। लेकिन वो भूल गए हैं कि वो किस तरह से माफियाओं और अपराधियों को संरक्षण देकर, व्यापारियों की जमीन पर कब्जा व वसूली करवाते थे। वो सब जनता भूली नहीं है।योगी जी ने यूपी से गुंडाराज को उखाड़ फेंका है। माफियाराज को बुलडोजर के नीचे दबा दिया है। अगर रामराज्य की परिकल्पना की जाए, तो आज यूपी में उसका सपना साकार होता दिख रहा है।

Jamia Tibbia