shobhit University Gangoh
 

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने कार्यकारणी घोषित कर पदाधिकारीयों को दिए मनोनयन पत्र

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने कार्यकारणी घोषित कर पदाधिकारीयों को दिए मनोनयन पत्र
  • देवबंद नये पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र सौंपते सपा पिछडा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व नगरध्यक्ष

देवबंद [24CN]: सपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ की एक बैठक का आयोजन मौहल्ला खानकाह कारी अफताब आलम के निवास पर किया गया। बैठक में पिछडा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी, नगरध्यक्ष मौहम्मद शाहिद कुरैशी ने नगर कार्यकारणी घोषित कर मनोनयन पत्र दिये।

कार्यकारिणी में नगर उपाध्यक्ष नदीम फारूकी, नगर सचिव डा0 वसीम, गुलजार, फहीम, मनव्वर, अयूब कुरैशी, शकील, हारिश महमूद मलिक तथा सदस्य अजय सैनी, परविन्द्र सैनी को बनाते हुऐ उन्हे मनोनयन पत्र दिये गये। इस दौरान रामकिशन सैनी ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए पिछड़ा वर्ग, गरीब मजदूर किसान, नौजवानों ने ठाना है अखिलेश सरकार बनाना। बाईस में सब मिलकर भाजपा को उत्तर प्रदेश से भगायेगे और अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री बनाएगें। बैठक की अध्यक्षता मास्टर आरिफ चैधरी ने तथा संचालन संचालन शायर जावेद अरशी द्वारा किया गया। बैठक में डा0 संदीप सैनी, अरुण कश्यप, शमीम, आसिफ, मो रमजानी, इकबाल, सावेज, संजय सैनी, आदि रहे।

Jamia Tibbia