रविदास जयंती से पूर्व यात्रा संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर नगरायुक्त से मिले सपा विधानसभा प्रभारी पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा

रविदास जयंती से पूर्व यात्रा संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर नगरायुक्त से मिले सपा विधानसभा प्रभारी पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा
  • सहारनपुर में नगरायुक्त को ज्ञापन देते पार्षद।

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा रविदास जयंती से पूर्व शोभा यात्रा के रूट की सभी सडक़ों की मरम्मत, लाइट रिपेयरिंग, ओर जिन इलाकों में शोभायात्रा का स्वागत किया जाता है। उन सभी में नालों पर स्लैप डालने सम्बन्धित एक ज्ञापन विधानसभा प्रभारी अभिषेक टिंकू अरोड़ा और पार्षद नितिन जाटव ने नगर आयुक्त को दिया।

पार्षद नितिन जाटव ने कहा कि पिछली बार रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान एक दुखद घटना हो गई थी। ऐसा भविष्य में दोबारा ना हो, इसलिए निगम द्वारा सभी व्यवस्था को पहले ही करवा दिया जाए। अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा रविदास जयंती का पर्व हमारे नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते है। इसलिए निगम द्वारा अपनी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से पहले ही पूरी कर लेनी चाहिए। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं अच्छे तरीके से की जाएंगी।