सौरव गांगुली ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो, फैंस के बीच मचा दी हलचल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में कई महान कप्तान हुए। उन्हीं में एक थे सौरव गांगुली। जिन्हें लोग प्यार से ‘दादा’ बुलाते हैं। दादा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि “आप सब अपना प्यार और सपोर्ट बनाए रखें, बल कुछ घंटों का इंतजार है।”
दरअसल, आज सौरव गांगुली यानी दादा का 51वां जन्मदिन है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसने क्रिकेट फैन्स के बीच हलचल मचा दी है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस कई तरह के अनुमान लगा रहे हैं। इस वीडियो में सौरव गांगुली ने अपने करियर से जुड़ी कई सारे यादें शेयर की हैं। अपने शतक से लेकर वर्ल्ड कप 2003 समेत करियर के कई अहम लम्हों को फैंस के बीच साझा किया है।
ऐसा रहा है दादा का क्रिकेट करियर
सौरव गांगुली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो इनका इनका सफर शानदार रहा है। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने देश के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच में भारत का नेतृत्व किया है। वहीं, दादा ने टेस्ट फॉर्मेट में 16 शतक जड़े हैं। एक दोहरा भी जड़ा है। उन्होंने टेस्ट में 7212 रन बनाए हैं। सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर में 22 शतक और 72 अर्धशतक के साथ 11,363 रन बनाए हैं।
वनडे में लिए हैं 100 विकेट
सौरव गांगुली ने टेस्ट में 32 विकेट चटकाएं हैं। वहीं, वनडे में दादा के नाम 100 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल में इन्होंने 59 मैच में 10 विकेट लिए हैं। सौरव गांगुली को नई भारतीय टीम की नींव रखने का गौरव हासिल है। दादा ने ही विदेशी सरजमीं पर भारत को मैच जीतना सिखाया। सौरभ गांगुली ने विरोधी टीमों की आंखों में आंखें डालकर मुकाबला करना सिखाया।
