पुण्यतिथि पर किया डा. अम्बेडकर का भावपूर्ण स्मरण

पुण्यतिथि पर किया डा. अम्बेडकर का भावपूर्ण स्मरण
  • सहारनपुर में कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। स्थानीय गुरूद्धारा रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने डा. बी. आर. अम्बेडकर के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी गौरव भाटी ने उत्तर प्रदेश में चल रही प्रदेशस्तरीय भारत जोड़ो यात्रा के सम्बंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस इस प्रदेशस्तरीय यात्रा का आयोजन कर रही है जो प्रदेश के सभी जनपदों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश जोड़ा यात्रा सहारनपुर जनपद में 15 दिसम्बर की शाम को पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद 16 दिसम्बर को 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करके अपने आगामी गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।  जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि यात्रा के सम्बंध में तैयारियां प्रगति पर हैं और शीघ्र ही पूरी करके जनपद में यात्रा के मार्ग व विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

इस दौरान अशोक सैनी, नरेंद्र शर्मा, सतपाल बर्मन, धर्मपाल जोशी, गौरव वर्मा, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, इकराम खान, मधु सहगल, मनीष सहगल, जमाल अहमद, इरशाद, यूनुस अंसारी, नासिर, रवि कुमार, जासिम अली तोमर, सचिन वर्मा, आरिश सिददीकी, आरिफ मंसूरी, चेतनलाल, नसीब खान, अमित चौधरी, नंदकिशोर, विपिन कांत शर्मा, शाहनवाज मलिक, साबिर रजा राकेश वर्मा, संदीप, मैनपाल, पंकज आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।