सपा लोहिया वाहिनी की कार्यकारिणी गठित, सोनू त्यागी बने महानगर अध्यक्ष

सपा लोहिया वाहिनी की कार्यकारिणी गठित, सोनू त्यागी बने महानगर अध्यक्ष
  • सहारनपुर में सपा लोहिया वाहिनी की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में महानगर पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए सोनू त्यागी को महानगर अध्यक्ष व नसीम अहमद को महामंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे 2022 के चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं ताकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके।

अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष नगर विधायक संजय गर्ग ने लोहिया वाहिनी की महानगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सोनू त्यागी को महानगर अध्यक्ष, अमित यादव, अहमद राणा, नदीम अंसारी, जितेन्द्र राणा, हिमांशु कश्यप को उपाध्यक्ष, नसीम अहमद को महामंत्री, शाहिद अंसारी को मीडिया प्रभारी बनाया है। इसके अलावा शिवा राजपूत, मुमताज उर्फ मुंशी, आदिल मलिक, अतुल, प्रमोद धीमान, सुमित पाल, नरेश त्यागी, प्रवेज अख्तर अंसारी, मनोज सहगल, सचिन सिंह, सतीश पंडित, सुखविंदर चौधरी को सचिव, जावेद मुखिया, मौ. अकरम व ललित कश्यप को सदस्य कार्यकारिणी बनाया गया है। इस दौरान पर पूर्व मंत्री संजय गर्ग व प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन लियाकत अली ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती पर लोगों को उनके आदर्शो को अंगीकार कर सपा को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि डॉ.लोहिया ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया था। उन्होंने सदैव ही दबे, कुचले, शोषित व वंचितों की लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आम, मजदूर, किसान, व्यापारी परेशान है और शिक्षित युवा बेरोजगार होकर सडक़ों पर घूम रहा है, लेकिन भाजपा को जनता की समस्याओं से कोई रूचि नहीं है, उसने अन्याय व अत्याचार की प्रकाष्ठा कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल जनता को ठगने का काम किया है और लोकतंत्र की धज्जियां उडाई जा रही है, ऐसे में लोकतंत्र को बचाने एवं जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु 2022 में पुन: सपा को सत्ता में लाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 का चुनाव अग्नि परीक्षा है, जिसमें सभी भाजपा को बेनकाब करने का काम करें।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आजम शाह, गुलशन कपूर, हरपाल वर्मा, अनुराग मलिक, राजकुमार धीमान, मुस्तकीम राणा, अनवर खान वारसी, नागेन्द्र राणा, कासिफ अल्वी, मौ.उमर, नदीम कुरैशी, वासिल तोमर, पार्षद टिंकू अरोड़ा, हाजी शमशेर, नसीम मलिक, राहुल शर्मा, शाहवेज मलिक, पूनम रानी, सोनिया रानी, नत्थूराम यादव, प्रवीन सैनी आदि सहित भारी संख्या में सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।