• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोविड 19 के बढ़ते मामलों के बीच सोनू निगम का बयान, ‘एक हिंदू होने के नाते कह सकता हूं कुंभ मेला नहीं होना चाहिए था’

  • April 19, 2021
कोविड 19 के बढ़ते मामलों के बीच सोनू निगम का बयान, ‘एक हिंदू होने के नाते कह सकता हूं कुंभ मेला नहीं होना चाहिए था’
  • पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार झेल रहा है। कोविड संक्रमण के मामले देश में इतनी तेज़ी से फैल रहे हैं राज्य सरकारों हाथ-पांव फूले हुए हैं। कई राज्यों में कर्फ्यू लग गया है तो वहीं महाराष्ट्र में 15 दिन का मिनी लॉकडाउन जारी है।

नई दिल्ली । पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार झेलते हुए एक बेहद नाज़ुक दौर से गुज़र रहा है। कोविड संक्रमण के मामले देश में इतनी तेज़ी से फैल रहे हैं कि राज्य सरकारों को हाथ-पांव फूले हुए हैं। कई राज्यों में कर्फ्यू लग गया है, तो वहीं महाराष्ट्र में 15 दिन का मिनी लॉकडाउन जारी है। हर दिन लाखों लोग इस महामारी का शिकार हो रहे हैं और हज़ारों की संख्या में लोगों की जानें जा रही हैं।

इस बीच बीते दिनों हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया गया जिसमें खबरों के मुताबिक करीब 1,700 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद अब मेले को प्रतीकात्मक कर दिया गया है। लेकिन कुंभ मेले के आयोजन पर तमाम लोगों से लेकर कुछ सेलेब्स ने आपत्ति जताई है। फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा, टीवी एक्टर करण वाही के बाद अब फेमस बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने कुंभ मेले को लेकर एक बयान दिया है। सिंगर का मानना है कि कुंभ मेले का आयोजन होना ही नहीं चाहिए था।

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने परिवार के किसी सदस्य के कोरोना संक्रमित होने की बात कह रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि ‘मैं किसी और के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन एक हिंदू होने के नाते ये ज़रूर कह सकता हूं कि कुंभ मेला नहीं होना चाहिए था। लेकिन अच्छा है कि थोड़ी अक्ल आ गई और इसे प्रतीकात्म कर दिया गया। मैं आस्था को समझता हूं लेकिन इस वक्त लोगों की ज़िंदगी से ज्यादा और कुछ भी ज़रूरी नहीं है’। एक्टर वीडियो में सभी को पूरी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

कोरोना महामारी की दूसरी कितनी तेज़ी से फैल रही है इस बात का अंदाज़ा इसी से लगा सकते हैं कि कि मात्र 12 दिनों में ही संक्रमण की दर बढ़कर दोगुनी हो गई है। पिछले एक महीने में साप्ताहिक संक्रमण दर भी बढ़कर 13.54 फीसद पर पहुंच गई है। लगातार दूसरे दिन ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 1,500 से ज्यादा मौतें हुई हैं। कुल संक्रमितों की संख्या भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा हो गई है। सक्रिय मामले 19 लाख से अधिक हो गए हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

  • February 11, 2026
जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

  • February 4, 2026
पिता धर्मेंद्र के अंदाज में सनी देओल ने फैन्स को कहा शुक्रिया, बॉर्डर 2 की सफलता का भी दिया श्रेय

पिता धर्मेंद्र के अंदाज में सनी देओल ने फैन्स को कहा शुक्रिया, बॉर्डर 2 की सफलता का भी दिया श्रेय

  • January 30, 2026
ओशिवारा इलाके में हुई गोलीबारी के केस में गिरफ्तार हुए कमाल आर खान

ओशिवारा इलाके में हुई गोलीबारी के केस में गिरफ्तार हुए कमाल आर खान

  • January 24, 2026
यामी गौतम और तारा सुतारिया को पछाड़ 20 साल की एक्ट्रेस बनी IMDb पर नंबर-1, इन स्टार्स का नाम भी शामिल

यामी गौतम और तारा सुतारिया को पछाड़ 20 साल की एक्ट्रेस बनी IMDb पर नंबर-1, इन स्टार्स का नाम भी शामिल

  • January 8, 2026
रितेश देशमुख भड़के तो BJP नेता ने दी सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा उनके पिता के अपमान का नहीं था’

रितेश देशमुख भड़के तो BJP नेता ने दी सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा उनके पिता के अपमान का नहीं था’

  • January 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप February 23, 2026
  • ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता February 23, 2026
  • भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत किसानों की समस्याओं पर किया गया विचार विमर्श February 23, 2026
  • महाराज सिंह कॉलेज में सेमिनार का आयोजन February 23, 2026
  • 28 फरवरी तक हर हाल में पूरा करें पुल पहुंच मार्ग: नगरायुक्त February 23, 2026
  • अंसारी रोड पर 50 दुकानों से हटाया अतिक्रमण February 23, 2026
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार दिवसीय “आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम” का आयोजन February 23, 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बीएलओ की बैठक February 23, 2026
  • उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR February 23, 2026
  • सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की February 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez