• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सोनिया गांधी का समय हुआ समाप्‍त, अब ममता चाहती हैं विपक्ष को लीड करना: भाजपा

  • November 30, 2021
सोनिया गांधी का समय हुआ समाप्‍त, अब ममता चाहती हैं विपक्ष को लीड करना: भाजपा
  • भाजपा के दिलीप घोष ने टीएमसी और कांग्रेस दोनों पर ही कटाक्ष किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस की कार्यवाहक अध्‍यक्ष सोनिया गांधी का समय अब खत्‍म हो चुका है और ममता चाहती हैं कि वो विपक्ष को लीड करें।

कोलकाता। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच बन रही दूरियों पर भाजपा ने भी कटाक्ष किया है। भाजपा के उपाध्‍यक्ष दिलीप घोष ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि अब सोनिया गांधी का समय पूरा हो चुका है और अब ममता विपक्ष को लीड करना चाहती हैं। उन्‍होंने कहा कि इनका ये नाटक काफी पुराना है। विपक्ष की हर पार्टी चाहती है कि वो लीड करे। ममता भी विपक्ष की नेता बनना चाहती हैं।

गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र के दौरान भी कांग्रेस और टीएमसी के बीच जारी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। इससे पहले भी दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ी हुई थीं। इसकी वजह कांग्रेस के नेताओं का तेजी से टीएमसी का दामन थामना था। बता दें कि टीएमसी न तो कांग्रेस द्वारा बुलाई गई बैठक का हिस्‍सा बनी थी न ही वो केंद्र सरकार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के साथ शामिल हुई। कांग्रेस ने ये बैठक शीतकालीन सत्र को लेकर रणनीति बनाने के मकसद से बुलाई थी। आपको यहां पर ये भी बता दें कि कांग्रेस की तरफ से लगातार टीएमसी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पिछले दिनों कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि टीएमसी किसानों के मुद्दे पर मिली जीत का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है जबकि वो इस लड़ाई में कहीं थी ही नहीं। अब कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि टीएमसी और भाजपा में अंदरखाने सांठगांठ हो रखी है। चौधरी ने यहां तक कहा है कि टीएमसी डबल गेम खेल रही है।

गौरतलब है कि इसी वर्ष 20 अगस्‍त को जब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और कांग्रेसी की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के बीच में मुलाकात हुई थी, तब दोनों की ही तरफ से बातचीत सकारात्‍मक दिशा की तरफ बढ़ने का संकेत दिया गया था। उस वक्‍त टीएमसी प्रमुख ने कहा था कि भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। लेकिन आज ये स्थिति बदल चुकी है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

  • March 28, 2026
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

  • March 28, 2026
‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान

‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान

  • March 28, 2026
नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल

पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026
  • थाना कुतुबशेर पुलिन ने आयोजित चैपाल में महिलाओं व बालिकाओं को किया आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक March 28, 2026
  • एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू करने के दिए निर्देश March 28, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट से बदलती नजर आएगी सहारनपुर की तस्वीर, विकास को मिलेगी नई उड़ान March 28, 2026
  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति का 08 एवं 09 अप्रैल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित March 28, 2026
  • आमने सामने से बाईक टकराई , युवक की मौत March 28, 2026
  • पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर March 28, 2026
  • PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं… March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez