• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

किसानों और सांसदों के निलंबन पर सोनिया गांधी ने किया सरकार पर हमला, बताया अपमानजनक

  • December 8, 2021
किसानों और सांसदों के निलंबन पर सोनिया गांधी ने किया सरकार पर हमला, बताया अपमानजनक
  • सोनिया गांधी ने सीपीपी की बैठक में सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्‍होंने किसानों के मुद्दे पर सरकार के रवैये और सांसदों के निलंबन को अपमानजनक बताया। बता दें कि सरकार और विपक्ष निलंबन के मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कीमतों में वृद्धि, किसानों की मांगों और सीमा पर तनाव को लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी देश के सामने आने वाली चुनौतियों पर संसद में चर्चा पर जोर देगी। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने नगालैंड में 14 नागरिकों की हत्या पर भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि इन पीडि़त परिवारों के लिए न्याय जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

सीपीपी की बैठक में सोनिया गांधी ने सांसदों के निलंबन पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्‍होंने इस कदम को अपमानजनक और कहा कि यह अभूतपूर्व है कि उन्हें शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यहां तक कहा कि यह संविधान और राज्यों की परिषद में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों का उल्लंघन करता है। सोनिया गांधी ने कहा कि समूचा विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट है और सरकार के माफी मांगने तक इससे पीछे नहीं हटने वाला है।

आपको बता दें कि सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर कांग्रेस समेत दूसरी विपक्षी पार्टियां लगातार सदन में भी काफी हल्‍ला कर रही हैं। वहीं सरकार की तरफ से कहा गया है कि यदि निलंबित सांसद माफी मांग लेते हैं तो सरकार उनके निलंबन को रद करने पर विचार कर सकती है। हालांकि सरकार की इस मांग को कांग्रेस समेत दूसरी पार्टी ने ठुकरा दिया है। संसद के सेंट्रल हाल में हुई सीपीपी की बैठक के दौरान कांग्रेस के सभी सांसद मौजूद रहे।

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े हर मुद्दे पर सदन में चर्चा करना चाहती है, लेकिन सरकार उनसे बच रही है। सीपीपी की बैठक में उन्‍होंने देश में बढ़ती महंगाई का भी मुद्दा उठाया। इसके लिए भी उन्‍होंने सरकार को आड़े हाथों लिया।

 


Post navigation

Prev
Next
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने ‘वकील’, सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित

अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने ‘वकील’, सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित

  • April 13, 2026
नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: CM योगी के निर्देश के बाद श्रम विभाग का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: CM योगी के निर्देश के बाद श्रम विभाग का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन

  • April 13, 2026
नोएडा में अराजकता फैलाने वालों पर सरकार करेगी सख्ती, DGP राजीव कृष्णा बोले-होगी कड़ी कार्रवाई

नोएडा में अराजकता फैलाने वालों पर सरकार करेगी सख्ती, DGP राजीव कृष्णा बोले-होगी कड़ी कार्रवाई

  • April 13, 2026
CM योगी के मुजफ्फरनगर दौरे के बीच अखिलेश यादव ने फिर दी इस मुद्दे को हवा, कहा- ‘जो BJP के साथ वो भी…’

CM योगी के मुजफ्फरनगर दौरे के बीच अखिलेश यादव ने फिर दी इस मुद्दे को हवा, कहा- ‘जो BJP के साथ वो भी…’

  • April 13, 2026
‘बंगाल में भय का हिसाब भरोसे से चुकता करेगी जनता’, बीरभूम की रैली में बोले अमित शाह

‘बंगाल में भय का हिसाब भरोसे से चुकता करेगी जनता’, बीरभूम की रैली में बोले अमित शाह

  • April 13, 2026
Parliament Session से पहले महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, खरगे ने इसे बताया Political स्टंट

Parliament Session से पहले महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, खरगे ने इसे बताया Political स्टंट

  • April 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने ‘वकील’, सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित April 13, 2026
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: CM योगी के निर्देश के बाद श्रम विभाग का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन April 13, 2026
  • नवागत सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन विशाल वर्मा ने संभाला चार्ज April 13, 2026
  • बैसाखी पर्व पर राधा कुंज मौर्निग परिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित April 13, 2026
  • यूपीपीसीसी में 37वीं रैंक हासिल कर समीक्षा अधिकारी बने विशेष प्रजापति, पूरे प्रदेश में रोशन किया प्रजापति समाज का नाम April 13, 2026
  • अंतराज्यीय चैकपोस्टों पर पैनी नजर रखें आबकारी अधिकारी: उप आबकारी आयुक्त April 13, 2026
  • पुलिस ने दबोचे दो शातिर वाहन चोर, दो मोटरसाइकिलें की बरामद April 13, 2026
  • मेयर और शहर विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप, मनीष त्यागी ने लगाया नजरबंदी का आरोप April 13, 2026
  • हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक युवक हुआ फरार April 13, 2026
  • नकुड मे मनाया गया बाबा श्याम को वार्षिक समारोह April 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez