• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस ने पीए सुधीर व सुखविंदर पर दर्ज किया हत्‍या का केस

  • August 25, 2022
Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस ने पीए सुधीर व सुखविंदर पर दर्ज किया हत्‍या का केस
  • Murder case filed against sonali phogat PA Sudhir सोनाली मौत प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है। सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान व उनके दोस्‍त सुखविंदर पर गोवा पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया है। गोवा पुलिस ने इसकी प‍ुष्टि की है।

हिसार। बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट की मौत प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है। सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान व उनके दोस्‍त सुखविंदर पर गोवा पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया है। गोवा पुलिस ने इसकी प‍ुष्टि की है। सोनाली फोगाट के पोस्‍टमार्टम की प्रक्रिया भी पूरी होने वाली है।

सोनाली के स्‍वजनों के शिकायत व घटनाक्रम के अनुसार गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की मौत को संदिग्ध मानते हुए उनके पीए सुधीर सांगवान व सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोवा पुलिस के एसएचओ प्रसल्ल ने दैनिक जागरण से बातचीत में इसकी पुष्टि की है। हालांकि गोवा पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए फिलहाल इस मामले में विस्तृत डिटेल देने से इंकार कर दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि पुलिस अब किसी भी समय इस मामले में सुधीर सांगवान व सुखविंदर को गिरफ्तार कर सकती है।

उधर बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट के शव का पोस्टमार्टम भी पूरा हो गया है। उनके भतीजे महेंद्र फोगाट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वो अब सोनाली के शव को हिसार लेे जाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वीरवार देर रात तक सोनाली का शव पहले दिल्ली और इसके बाद सडक़ मार्ग से हिसार पहुंच सकता है।

हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में तकरीबन चार से पांच घंटे का समय लग सकता है, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर में आपत्तिजनक तत्व मिले हैं जिसके चलते उनकी मौत को संदेहास्पद बताया गया है। इसी आधार पर गोवा पुलिस ने इस मामले में पीए सुधीर व सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अभी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है, लेकिन किसी भी समय सुधीर और सुखविंदर की औपचारिक गिरफ्तारी संभव है। दोनों सोनाली की मौत के बाद से गोवा पुलिस की हिरासत में थे, लेकिन पुलिस उन्हें सामने नहीं आने दे रही थी।

बीती रात भी उन्हें होटल में जाने की इजाजत दी गई थी, लेकिन उन्हें ये ताकीद दी गई थी कि वो किसी भी सूरत में गोवा नहीं छोड़ेंगे। दूसरी ओर सोनाली फोगाट के हिसार में मौजूद भाई वतन ढाका ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज होने के बाद संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनकी बस इतनी मांग है कि पुलिस इस मामले को हलके में ना ले और आरोपितों को उनके अंजाम तक अवश्य पहुंचाए।

 

 


Post navigation

Prev
Next
PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं?

PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं?

  • March 3, 2026
BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल

BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल

  • March 3, 2026
‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला

‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला

  • March 3, 2026
‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ

‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ

  • March 3, 2026
ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो

ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो

  • March 3, 2026
भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी

भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी

  • March 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील March 3, 2026
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न March 3, 2026
  • सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज ने रचा इतिहास, व्हील आॅफ फाॅरचून में जीते कई इनाम’ March 3, 2026
  • रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन, जनपद में चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था March 3, 2026
  • पुलिस ने एक महिला समेत गिरफ्तार किए एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले चार आरोपी March 3, 2026
  • फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग March 3, 2026
  • खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा March 3, 2026
  • दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया March 3, 2026
  • हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा March 3, 2026
  • PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं? March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez