
सेवा भाव अपनाकर ही कुछ समस्याओं को दूर किया जा सकता है: अनवर इंजिनियर
- जज्बा ए खिदमत द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोलते वक्ता
देवबंद [24CN]: नगर के मौहल्ला पठानपुरा में सामाजिक संस्था जज्बा ए खिदमत द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज सेवी अययुब बेग, डा0 सादिक, आई आई ए के नगरध्यक्ष जर्रार बेग को प्रतीक चिन्ह हो शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लेखक कमल देवबंदी ने कहा कि आज का दौर शिक्षा का दौर है इसलिये सभी को अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए और जो बच्चें गरीबी के कारण शिक्षा नही ले पाते उनकी मदद करनी चाहिए। भाजपा नेता अनवर इंजिनियर व श्रीमति राजेश रानी ने सयुंक्त रूप से कहा कि सेवा भाव अपनाकर ही कुछ समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह एक पुण्य का कार्य भी है। उन्होने सभी से सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में मौलवी सिंकदर, शायर जावेद आसी, नईम अख्तर, नफीस अहमद, ने अपने शायराना अंदाज में सम्मानित हुए लोगों की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरयाम खान, असलम मुखिया, अखलाक असंारी, मुजम्मिल खान, फुरकान असंारी, मजाहिर भोला, ताहिर हसन शिबली, वाकत खान, डा0 सागर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी इस्लाम तथा संचालन खलील खान द्वारा किया गया ।
