व्यापारियों के एकजुट होने से ही समस्याओं का समाधान संभव

- उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का एकजुट होना बेहद जरुरी है। क्योंकि व्यापारियों के एकजुट होने से ही समस्याओं का समाधान संभव है।
देवबंद [24CN] : मंगलवार को कैलाशपुरम में संगठन के नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग के आवास पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी सरकार और समाज की रीढ़ होता है, लेकिन उसके बावजूद व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ा है। इसलिए जरुरी है कि सभी व्यापारी एकजुट हों, ताकि मजबूती के साथ दिक्कतों को दूर कराया जा सके। नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग ने कहा कि संगठन लगातार व्यापारी समाज की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते हुए उनके हक दिलाने का काम कर रहा है। यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उ्न्होंने व्यापारियों से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। इससे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसमें हरिओम सिंघल, विशाल गर्ग, सुधीर गर्ग बबली, अंकित सिंघल, संदीप शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।