धर्मनिरपेक्षता: हिन्दुओ को धर्म से दूर करने का षड्यन्त्र : सोहन सोलंकी

धर्मनिरपेक्षता: हिन्दुओ को धर्म से दूर करने का षड्यन्त्र : सोहन सोलंकी

देवबंद [24CN]: धर्मनिरपेक्षता: हिन्दुओ को धर्म से दूर करने का षड्यन्त्र है। हिंदुओं को अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाना है तो इस झूठी धर्मनिरपेक्षा के षड्यन्त्र से बाहर निकलना होगा। भायला इन्टर कॉलेज में बजरंग दल के प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय संयोजक श्री सोहन सोलंकी ने बजरंगियों को संबोधित करते हुए यह शब्द कहे।

सोहन सोलंकी ने कहा कि एक बार नहीं इस देश में बार-बार हिंदुओं की मान-मर्यादा, परंपरा और संस्कृति पर कुठाराघात किया गया। हिन्दुओ को धर्म से दूर करने के लिए ही धर्म निरपेक्षता शब्द को गढ़ा गया ताकि हिन्दू अपने धर्म से दूर हो। इस धर्मनिरपेक्षता ने हमे अपने धार्मिक ग्रंथों से दूर किया हमने वेद, पुराण, उपनिषद, गीता को पढ़ना छोड़ दिया। हमे गीता का सार भी गलत बताया गया। गीता जी में भगवान श्री कृष्ण कहते है कि कर्म करो, पुरुषार्थ करो और धर्म की स्थापना करो। देश में वामपंथियों ने हिंदुओं के विरुद्ध इतने षड्यन्त्र रचे कि उन्होंने अपनी किताबों में हिंदुओं को विदेशी तक लिखा है। उन्होंने हाल में जेएनयू में घटित घटना का भी जिक्र किया जिसमे दो अधेड़ लोगों ने महिलाओं के कपड़े पहने। कहा ये सब षड्यन्त्र है।

उन्होंने कहा कि हमे याद रखना होगा कि हमारे 10 करोड़ पूर्वजों ने बलिदान दिया है तब जाकर हम आज हिन्दू है। हमे उनके बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने देना है।