धूमधाम से मनाया गया सोसायटी का स्थापना दिवस
- सहारनपुर में एरोन एजुकेशन सोसायटी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मानित पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। ऐरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने अपना 13 वाँ स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया, आयोजित समारोह में जहां 11 यंग अचीवर को सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में आए अतिथियों ने संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना की और सात ही संस्था को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में आयोजित समारोह का उद्घाटन शुभारंभ नकुड ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, सुषमा बजाज, अलका कुमार, बबीता मलिक, कुलदीप धमीजा, महेंद्र तनेजा, व गणमान्य लोगों द्वारा सरस्वती माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विरद कला केंद्र की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों ने अपने अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में 11 यंग अचीवर्स यूपी बोर्ड हाई स्कूल टॉपर नमरा , इंटर टॉपर श्रुति चौहान, कॉलेज टॉपर मेघा पुंडीर, कुंज सैनी, राहुल सिडाना, अनुष्का दक्ष, अमनदीप यादव, आशुतोष, संगीता शर्मा, सान्या गुजराल, विशाल नारंग, को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रश्मि टेरेंस ने कहा कि संस्था द्वारा लगातार जनहित में कार्य किए जा रहे हैं और इसके लिए हम शहर के गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जो समय-समय पर हमारा सहयोग करके हमारे मनोबल को बढ़ाते हैं। मुझे उम्मीद है कि आप आगे भी इसी प्रकार हमारा मनोबल बढ़ाते रहेंगे।
कार्यक्रम में नकुड ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, विवेक गुप्ता, योगेश दहिया, सुषमा बजाज, बबीता मलिक, अलका कुमार, महेंद्र तनेजा, रुही अंजुम, सत्या शर्मा, अमित तोमर डॉ पंकज खन्ना, कुलदीप धमीजा, शीतल त्यागी, विजेंद्र त्रिपाठी, तपेश ममगई, करुणा प्रकाश, अनिल मदान, नायक खन्ना, रोमिला बांगा, पूनम बाली, पंकज गर्ग, सचिन भारद्वाज, दीपिका सचदेवा , एडवोकेट शशी सैनी, सुशील धीमान दीपिका सचदेवा, खुस्तर सिद्धकी मुरली खन्ना, दिग्विजय चौहान, बॉबी चौधरी, प्रवेश चौधरी के अलावा भी अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्थापक ओसविंन टेरेंस, रश्मि टेरेंस, उपाध्यक्ष राहुल गुंदेव, खेमचन्द सैनी, शशांक शर्मा गगनदीप ,जसपाल भट्टी, वीरेंद्र मान आयुष जैन, बीडी शर्मा, गीता चौहान, उषा कपिल, लीशा सिडाना मेडी शर्मा, ज्योति चौधरी, शगुन खन्ना, शर्मा, मनीषा, दीपिका, अमित कुमार शर्मा, मिंटू अंसारी, अनीश अली, प्रेम कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सन्दीप शर्मा ने किया।
