रोजगार सजृन के लिये एम.एस.एम.ई. से समाज को अनेक अपेक्षाएँ: शिव कुमार गौड
- सहारनपुर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते शिवकुमार गौड़।
सहारनपुर। एसआईए के अध्यक्ष शिव कुमार गौड ने कहा कि वर्तमान समय में एम.एस.एम.ई. रोजगार सजृन का सबसे बड़ा स्रोत है, जिसका लाभ उठाकर उद्यमी जहाँ अपने संस्थान का विस्तार करता है, वहीं समाज को भी एक बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य करता है। इसी कड़ी में केन्द्र सरकार के उपक्रम भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक अग्राणीय भूमिका निभा रहा है।
जी.पी.ओ. रोड़ स्थित एक होटल के सभागार में सहारनपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन की जनरल बॉडी बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष शिव कुमार गौड ने कहा कि नई यूनिट लगाने व पहले से स्थापित इकाईयों का विस्तार करने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सिडबी के प्रबन्धक रोहित राज ने उद्यमियों के साथ अनेक जानकारियाँ सांझा करते हुए कहा कि सिडबी का आफिस अब सहारनपुर जनपद में भी खुल गया है, इससे पहले उद्यमियों को देहरादून या दूसरे जनपदो में जाना पड़ता था, अब उन्हे कही जाने की आवश्यकता नही है।
संस्था संरक्षक के. एल. अरोड़ा ने कहा कि इस दौर मे एम.एस.एम.ई. इकाईयाँ ही सरकार के अर्जन का बड़ा स्रोत है। महामंत्री उदित गुम्बर ने कहा कि संस्था का प्रयास रहता है कि वह सरकार द्वारा संचालित सभी जानकारियाँ इस प्लेटफार्म से उद्यमियों को उपलब्ध कराये।
इस दौरान मुख्य रूप से सहारनपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के महामंत्री उदित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष परम बत्रा, संरक्षक संजय मल्होत्रा, दर्शन लाल गुप्ता, विनोद गुम्बर, सोम गोयल, दीपक बंसल, सुशील भारद्वाज, गणपत राय, सुनील अनेजा, राजीव अनेजा, सुश्री सुमन राजपूत, श्रीमती पूनम भार्गव, श्रीमती निशा साहनी, अरूण सडाना, स दलजीत सिंह कौचर, प्रशान्त कपिल, राजेश शर्मा, त्रिभुवन इलाहाबादी, सक्षम गुलाटी, अंकित गुलाटी समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
