समाज कल्याण युवा संस्था ने मनाया शरद उत्सव

समाज कल्याण युवा संस्था ने मनाया शरद उत्सव
  • सहारनपुर में अतिथियों का सम्मान करते समाज कल्याण युवा संस्था पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। समाज कल्याण युवा संस्था के तत्वावधान में शरद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्सव कार्यक्रम का शुभाारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात संस्था के महासचिव वेद प्रकाश पोपली ने सरस्वती वंदना की।

स्थानीय नुमाईश कैम्प स्थित गुरुद्वारा साहिब के नजदीक अल्फा कोचिंग संस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ दीपक बंसल ने कहा कि शीत लहर में सभी को अपना ध्यान रखना चाहिए। खासकर बुजर्ग लोगो को। इन दिनों कोरोना से बचने के लिए मास्क का उपयोग अवश्य करना चाहिए तथा कोरोना गाइड लाइन का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बचा जा सके।

रवि बख्शी ने कहा कि भारत में 6 ऋतु आती हैं। शीत लहर में लोहड़ी, मकर सक्रांति व बसन्त का त्योहार आता है। हमें सभी ऋतुओं का आनंद लेना चाहिए। रवि बख्शी ने अपने अंदाज में सभी को गुदगुदाया। कार्यक्रम संयोजक संदीप जुनेजा ने कविता सुनाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से आग्रह किया कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके और अपनी मनपसंद सरकार बनाई जा सके। गुलजारी लाल ने लोहड़ी पर्व पर प्रकाश डाला। संस्था द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. दीपक बंसल को रामदरबार देकर सम्मानित किया गया।