29 अक्टूबर को सहारनपुर पहुंचेगी सामाजिक परिवर्तन यात्रा
सहारनपुर [24CN] । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मंडल प्रभारी हाजी इसरार सिद्दीकी ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल याव के नेतृत्व में निकाली जा रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा 29 अक्टूबर को सहारनपुर पहुंचेगी जहां यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मंडल प्रभारी हाजी इसरार सिद्दीकी पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के नेतृत्व में विगत 12 अक्टूबर को वृंदावन से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा शुरू की गई थी जो पूरे दो माह तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 29 अक्टूबर को सहारनपुर पहुंचने पर सामाजिक परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा का मकसद उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाना है क्योंकि भाजपा शासनकाल में किसान, नौजवान व व्यापारी सहित सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जनता के साथ झूठे वायदे कर भाजपा सत्ता में आई थी, अब उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी दलों को एक मंच पर आने की आवश्यकता है ताकि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका जा सके।