shobhit University Gangoh
 

….तो आगामी विधानसभा चुनाव में किया जाएगा बसपा का बहिष्कार: सोनू

….तो आगामी विधानसभा चुनाव में किया जाएगा बसपा का बहिष्कार: सोनू
  • सहारनपुर में गुर्जर समाज की बैठक को सम्बोधित करते राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के अध्यक्ष सोनू चौधरी।

सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर गोरखपुर ने कहा कि समाजसेवी नवीन खटाना को बसपा नेताओं ने जो राजनीतिक आर्थिक व मान सम्मान को हानि पहुंचाई है। अगर उसे बसपा पदाधिकारियों द्वारा वापस नहीं दिया गया तो पूरा गुर्जर समाज आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा का पूरी तरह बहिष्कार करेगा। राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर गोरखपुर ने आज अपने साथियों के साथ सहारनपुर पहुंचकर समाजसेवी नवीन खटाना से मुलाकात की तथा मामले की सारी जानकारी ली।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सोनू गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना नवीन खटाना के साथ तन-मन-धन से साथ है। बसपा नेताओं ने नवीन खटाना को जो राजनीतिक, आर्थिक व मान-सम्मान को हानि पहुंचाई है। यदि उसे बसपा पदाधिकारियों द्वारा वापस नहीं किया गया तो यह आंदोलन सहारनपुर, गाजियाबाद से लखनऊ तक पहुंचाने का काम किया जाएगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा गुर्जर व सर्वसमाज नवीन खटाना के साथ है। इस दौरान राजू मिरगपुर, बसपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी शिमला खटाना, अजय चौधरी मिरगपुर, नीरज चौधरी, चौ. रविंद्र टिकरौल व पिंकू चौधरी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia