छात्र-छात्राओं को किए स्मार्ट फोन वितरित

छात्र-छात्राओं को किए स्मार्ट फोन वितरित
  • सहारनपुर में हरि इंस्टीटयूट में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित करते समिति के पदाधिकारी।

नकुड़। हरि गु्रप ऑफ इंस्टीटयूशंस में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित डीजी शक्ति योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। नकुड़-सहारनपुर रोड स्थित हरि ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस के कैम्पस में आयोजित समारोह में 66 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हरि गु्रप के चेयरमैन व नकुड़ ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। सभी विद्यार्थी स्मार्ट फोन का अपने शैक्षणिक कार्यों के लिए ही करें।

कार्यक्रम को डायरेक्टर मयंक चौधरी, प्राचार्य डा. नक्षत्र पाल राठौर व रजिस्ट्रार डा. सचिन गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक चौ. हरिपाल सिंह व संचालन डा. अमित चौधरी ने किया। इस दौरान योजना के नोडल अधिकारी रोहित चौधरी, डा. हर्षिता शर्मा, डा. संजय शर्मा, प्रो. मौ. आरिफ, सुखवीर सिंह, गौरव राठी समेत सैंकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।