दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मामूली राहत, कई इलाकों में AQI अभी भी 300 के पार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में जहरीले स्मॉग की चादर छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 285 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब श्रेणी में आता है।
आधिकारिक डेटा के अनुसार, इससे एक दिन पहले, बुधवार (10 दिसंबर) को दिल्ली में हवा की औसत क्वालिटी ‘खराब’ कैटेगरी में रही और आज इसके ‘बहुत खराब’ होने की संभावना है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने 13 दिसंबर तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब कैटेगरी में रहने की बात कही है।
राजधानी के कई इलाकों में आज हवा की गुणवत्ता बेहद खराब कैटेगरी में बनी हुई है। आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 302, बवाना में 334, बुराड़ी में 293, चांदनी चौक में 308, द्वारका में 285, आईटीओ में 309, जहांगीरपुरी में 341, मुंडका में 326, नरेला में 303, रोहिणी में 339, विवेक विहार में 309 और आरकेपुरम में 325 रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा, नोएडा के सेक्टर-62 में 246, गाजियाबाद के वसुंधरा में 286, इंदिरापुरम में 319 और गुरुग्राम सेक्टर-51 में भी 319 दर्ज किया गया है।
कहां कितना है एक्यूआई?
| इलाका | एक्यूआई |
|---|---|
| आनंद विहार | 302 |
| बवाना | 334 |
| बुराड़ी | 293 |
| चांदनी चौक | 308 |
| द्वारका | 285 |
| आईटीओ | 309 |
| जहांगीरपुरी | 341 |
| मुंडका | 326 |
| नरेला | 303 |
| रोहिणी | 339 |
| विवेक विहार | 309 |
| आरकेपुरम | 325 |
| नोएडा सेक्टर-62 | 246 |
| गाजियाबाद, वसुंधरा | 286 |
| इंदिरापुरम | 319 |
| गुरुग्राम सेक्टर-51 | 319 |
प्रदूषण कम करने के लिए एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए प्रयास जारी हैं और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
सीपीसीबी के अनुसार, 51 और 100 के बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स को संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब, और 401 और 500 को गंभीर माना जाता है।
