मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े छह शातिर वाहन चोर, चोरी की कार बरामद
- सहारनपुर में रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर।
रामपुर मनिहारान [24CN]। कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने मुठभेड़ में छह शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के चार वाहन व अवैध असलाह बरामद कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक विकास चारण व उप निरीक्षक महेश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहरी पुल घसौती रोड पर हुई मुठभेड़ में छह शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें रोहन पुत्र जगदीश प्रसाद, सुशील पुत्र सौराज, जावेद पुत्र शरीफ, मांगेराम पुत्र बनवारीलाल निवासीगण मौहल्ला बंजारान कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान, फैसल पुत्र शमीम निवासी मौहल्ला काजी मारूफ कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान, मोनू पुत्र राजपाल निवासी शेरपुर थाना रामपुर मनिहारान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नम्बर एक आल्टो कार, एक इको कार संख्या-यूपी-11 सीडी/9478 व एचआर-51एपी /4057, एक ई-रिक्शा संख्या यूपी-11एटी-8477, दो अवैध तमंचे 315 बोर, एक मिस व एक खोखा कारतूस, दो नाजायज चाकू बरामद कर लिए।
कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने विगत 30 अप्रैल को कस्बा देवबंद के मौहल्ला खानकाह से इको कार संख्या एचआर-51एपी-4059 चोरी की थी जिसका इंजन व गियर बक्शा निकलवाकर दूसरी गाड़ी में लगवा दिया था। आज हम बरामद गाड़ी को बेचने जा रहे थे तभी पुलिस ने हमें पकड़ लिया।
दबोचे गए बदमाशों ने बताया कि हमने जो गाडिय़ां अलग-अलग स्थानों से चोरी की हैं जो हमने अपने दबोचे गए साथी फैसल व मोनू को बेची थी। हम सब मिलकर गाडिय़ों के इंजन व चेसिस नम्बर धोखा देने की नीयत से दूसरी गाड़ी में बदलकर फर्जी कागजात तैयार कर बेच देते हैं। दबोचे गए आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं जिनके खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
