निगम कार्यकारिणी के लिए हुआ छह नये सदस्यों का चुनाव

निगम कार्यकारिणी के लिए हुआ छह नये सदस्यों का चुनाव
  • सहारनपुर में नगर निगम की कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से निर्वाचित सदस्य।

सहारनपुर [24CN]। नगर निगम बोर्ड की जनमंच में हुई बैठक में कार्यकारिणी के लिए 06 नये सदस्यों का चुनाव किया गया। चौधरी शहजाद, विजय कालडा, आशुतोष सहगल, मुकेश गक्खड़, पिंकी गुप्ता व मिनाक्षी शर्मा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य चुने गये।

मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह तथा सदन में उपस्थित सभी पार्षदों ने माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया। नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से रमेश छाबड़ा, आशुतोष सहगल, गुलशेर, गौरव, नरेश रावत व कुशल कुमार का कार्यकाल पूरा होने पर रिक्त 06 पदों के लिए चुनाव होना था। चौधरी शहजाद, विजय कालडा, आशुतोष सहगल, मुकेश गक्खड़, पिंकी गुप्ता व मिनाक्षी शर्मा ने अपने नामांकन दाखिल किये। जांच के उपरान्त सभी के नामांकन सही पाये गये। चूंकि केवल 06 पार्षदों द्वारा कार्यकारिणी के लिए अपने नामांकन दाखिल किये गये थे और 06 सदस्यों के लिए ही चुनाव होना था। अत: नामांकन करने वाले सभी 06 पार्षद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किये गये।

चुनाव अधिकारी अपर नगर आयुक्त राजेश यादव ने सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की। मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह तथा सदन में उपस्थित सभी पार्षदों ने माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया।