shobhit University Gangoh
 

छः दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 से 18 दिसम्बर तक

सहारनपुर [24CN]। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र के माइकोलोजी अनुभाग के द्वारा छः दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 13 दिसम्बर से पूर्व अपना आवेदन कर सकते है।

संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र श्री भानु प्रकाश राम ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 दिसम्बर से 18 दिसम्बर, 2021 तक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र पर मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं की एक पासपोर्ट साईज फोटो, पता के प्रमाणन हेतु आधार कार्ड की छायाप्रति, पहचान हेतु वोटर आई0डी0 कार्ड या समतुल्य अभिलेख आवेदन-पत्र के साथ संलग्न कर विलम्बतः 13 दिसम्बर 2021 से पूर्व आवेदन कर सकते हैं।

श्री भानु प्रकाश राम ने बताया कि आवेदक को आवेदन के साथ 50 रूपए प्रति अभ्यर्थी पंजीकरण शुल्क भी देना होगा। प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण अवधि में अपने रहने, खाने व आने-जाने की व्यवस्था स्वयं वहन करना होगा। प्रशिक्षण का समय पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक रहेगा।

Jamia Tibbia