मानव कल्याण मंच का रजत जयन्ती उत्सव 26 में’

देवबंद [24CN]: मानव कल्याण मंच देवबंद आगामी 26 दिसम्बर रविवार को अपना रजत जयन्ती वर्ष मना रहा है ।

उक्त सम्बंध में जानकारी देते हुए मंच के सदस्य राजकुमार जाटव ने बताया कि मानव कल्याण मंच का उद्देश्य समाज के गरीब लोगों की सहायता करना है और इसी उद्देश्य को लेकर रणखण्डी रोड स्थित वैक्वट हाल में रजत जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन सायं तीन बजे से छह बजे तक होगा। इसी कार्यक्रम में नरसेवा नारायण सेवा के उद्देश्य से जरूरतमंदों को उनकी आवश्यक्ता के अनुरूप रजाई, कम्बल, सिलाई मशीन, विकलांग को ट्राई साईकल सहित अनेक प्रकार की आवश्यक्ता की वस्तुएं वितरित की जायेगी। इसी अवसर पर प्रबुद्ध जनों को सम्मानित भी किया जायेगा।