हैदरपुर वाटर प्लांट में सिक्किम पुलिस के जवान ने तीन साथी जवानों को गोली मारी, दो की मौत

हैदरपुर वाटर प्लांट में सिक्किम पुलिस के जवान ने तीन साथी जवानों को गोली मारी, दो की मौत
  • दिल्ली में सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी जिसमें दो की मौत हो गई। वहीं तीसरे को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली। दिल्ली में सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी, जिससे दो की मौत हो गई। वहीं, तीसरे को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरे की हालत स्थिर

दिल्ली पुलिस ने बताया कि हैदरपुर वाटर प्लांट में सिक्किम पुलिस के जवान ने तीन साथी जवानों को गोली मार दी। जिसमें दो की मौत हो गई और तीसरे घायल जवान को रोहिणी के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आपसी झगड़े की बात आ रही सामने

पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे आपसी झगड़े को कारण सामने आ रहा है। गोली मारने के बाद आरोपित ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

तीन दिन पहले एक कारोबारी ने अपनी पत्नी और बेटियों की हत्या कर की थी आत्महत्या

तीन दिन पहले दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक कारोबारी सहित परिवार के चार सदस्यों का शव मकान से बरामद हुआ था। कारोबारी ने पहले अपनी दो बेटियों और पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद को गोली मार ली। हालांकि कारोबारी ने 13 और चार साल के दो बेटों पर हमला नहीं किया। इन दोनों फिलहाल पुलिस के संरक्षण में हैं।

मृतकों की पहचान इसरार (40), पत्नी फहीन और दो बेटियां याशिका व इनाया के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त संजय सेन के मुताबिक शुरुआती जांच में कारोबार में नुकसान की वजह से कारोबारी के परेशान होने की बात सामने आई है।