सिद्धू मूसेवाला का कुछ देर में हाेगा अंतिम संस्कार, आखिरी झलक पाने काे लाखाें लोगों का लगा जमावड़ा

सिद्धू मूसेवाला का कुछ देर में हाेगा अंतिम संस्कार, आखिरी झलक पाने काे लाखाें लोगों का लगा जमावड़ा
  • पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार काे पैतृक गांव मूसा में होगा। इस दाैरान भारी संख्या में लाेगाें का जमावड़ा लगा है। इस माैके पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार काे पैतृक गांव मूसा में होगा। दूर-दूर से उनके लाखाें प्रशंसक यहां पहुंचे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। खेत में ही मूसेवाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोमवार दोपहर के बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुआ था।

jagran

मूसेवाला की रविवार काे की गई थी हत्या

गाैरतलब है कि पंजाबी सिंगर की रविवार देर शाम काे 25 गाेलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

jagran

मूसेवाला काे चूमते पिता। इस दाैरान वह भावुक हाे गए।

हमले में प्रयोग हुई कार बरामद

बठिंडा में पुलिस ने मूसेवाला पर हुए हमले में प्रयोग की गई टोयोटा कोरोला कार के मालिक और थाना तलवंडी साबो क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को हिरासत में लिया है। उस पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और सीआइए स्टाफ द्वारा युवक से पूछताछ जारी है। वह गैंगस्टर कुलवीर नरुआणा की हत्या के आरोपित और फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना का करीबी दोस्त बताया जा रहा है।

jagran

मानसा में सिद्धू मूसेवाला के शव काे घर ले जाती एंबुलेंस। 

जग्गू भगवानपुरिया के साथ जुड़ने लगे हमले के तार

मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इसमें दिखाई दे रहे संदिग्ध लोगों ने ही मूसेवाला पर हमला किया था। पुलिस ने एक ढाबे में बैठकर खाना खा रहे इन संदिग्धों की पहचान के लिए यह वीडियो जिला पुलिस प्रमुखों को भेजा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन संदिग्धों में मोगा जिले के मनप्रीत खोसा उर्फ मनी और जिला तरनतारन के पट्टी के रूपा की पहचान हुई है जो जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े हैं। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अगर लारेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है तो क्या जग्गू भगवानपुरिया गैंग की मदद ली गई है।