शिव मंदिर बिहारीगढ़ में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

शिव मंदिर बिहारीगढ़ में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा
  • सहारनपुर के बिहारीगढ़ में श्रीमद् भागवत का कथा का श्रवण करती श्रद्धालु महिलाएं।

बिहारीगढ़। शिव मंदिर कमेटी बिहारीगढ़ की ओर से जन्माष्टमी पर्व पर श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का आयोजन शुरू किया गया है। कथा का शुभारंभ करने से पहले विद्वान पंडितों द्वारा पितांबर धारी महिलाओं के साथ कस्बे में जल कलश यात्रा निकाली गई उसके पश्चात विधि विधान से श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष धर्मवीर सैनी एवं कोषाध्यक्ष अश्वनी मित्तल के नेतृत्व में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए विद्वान कथावाचक पंडित विजयकांत भारद्वाज ने सुबह करीब 10.30 बजे जल कलश यात्रा का शुभारंभ किया, जल कलश यात्रा में पीले वस्त्र पहने हुए सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई, कस्बे से होती हुई जल कलश यात्रा शिव मंदिर पहुंची और वहां जाकर घट स्थापना कराई।

इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रमाल सिंह राठौर, संदीप वर्मा, अंकित चौहान, नंदकिशोर सैनी, संजय गोयल, मास्टर रामकुमार शर्मा, मोनू धीमान, अंकुर शर्मा, विनोद गुप्ता, संदीप सैनी, अनिल काम्बोज आदि अनेक पदाधिकारियों एवं सनातन धर्म प्रेमियों ने हिस्सा लिया।


विडियों समाचार