मनोरंजन का साधन नहीं है श्रीमद् भागवत कथा: अरूण महाराज

मनोरंजन का साधन नहीं है श्रीमद् भागवत कथा: अरूण महाराज
  • सहारनपुर में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारम्भ पर निकाली गई शोभायात्रा में झूमते श्रद्धालु।

सहारनपुर। कथा व्यास अरूण पंडित महाराज ने कहा कि कथा मनोरंजन का साधन न होकर मन को मथने का साधन है। कथाव्यास अरूण पंडित महाराज बेरीबाग मंदिर स्थित श्री गीता मंदिर में पितृ पक्ष में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा कर रहे थे। भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा का गुणगान करते हुए अरूण पंडित महाराज ने कहा कि कथा के माध्यम से व्यक्ति अपने मन में उठने वाले विकारों का दमन करने का भाव स्वीकार करता है। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष में अपने पितृों के निमित्त की जाने वाली इस पावन कथा को सुनने से श्रीमद् भागवत के अनुसार मनुष्य के सभी पितृों को सुख मिलता है और ज्ञात व अज्ञात पितृ शांति को प्राप्त होते हैं।

इस दौरान आचार्य पं. योगेश गोनियाल, पं. दीपक अग्निहोत्री, पं. नीतीश ने पूजन कराकर शोभायात्रा का शुभारम्भ कराया। शोभायात्रा में पार्षद दीपक रहेजा, सुरेंद्र क्वात्रा, साहिल गाबा, प्रवीण गाबा, रोमी आहुजा, मन्नू गांधी, राजीव गुलाटी, अश्विनी ठकराल, राजू खेड़ा आदि मौजूद रहे।