श्री विश्वकर्मा मन्दिर सभा (रजि0) भुल्लन शाह की कार्यकारिणी का हुआ गठन

  • अनिल कुमार उपाध्यक्ष व अशोक कुमार बने मंत्री

देवबंद: श्री विश्वकर्मा मन्दिर सभा (रजि0) भुल्लन शाह देवबंद की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मन्दिर सभा की कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष एंव महामंत्री द्वारा किया गया।

बैठक में मन्दिर सभा अध्यक्ष पवन धीमान व महामंत्री डा0 सुरेन्द्र धीमान ने बताया कि अनिल कुमार धीमान उपाध्यक्ष, अरविंद पांचाल कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार धीमान (भायला) मंत्री, अशोक पांचाल (शुगरमील), सतीश धीमान उप कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार आय व्यय निरीक्षक तथा रमेश चन्द धीमान, गौरव विवेक, राजकुमार, सुमन धीमान, नरेश कुमार, विपिन कुमार, अभय धीमान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। उन्होने बताया कि आगामी 27 नंवबर रविवार को 10 बजे सुबह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।