कलयुग के कल्याणकारी जागृत देव हैं श्री खाटू श्याम

- सहारनपुर में मंगल कलश यात्रा निकालती श्रद्धालु महिलाएं।
सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज कहा श्री खाटू श्याम कलयुग के कल्याण कारी जागृत देव हैं। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज राधा विहार स्थित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री खाटू श्याम कथा के उपलक्ष में मंगल कलश शोभायात्रा अवसर पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। कथा से पूर्व मंगल कलश यात्रा बैंडबाजों के साथ भव्य रुप में निकाली गई जो महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर से प्रारंभ होकर लक्ष्मी धाम माधव नगर केशव नगर नुमाइश कैंप भारत माता चोक गोपालनगर से होती हुई कथा स्थल चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई।
मंगल कलश यात्रा का महानगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम धर्म ध्वजा, उसके बाद गणपति महाराज गज रथ पर सवार होकर चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालु महिलाएं मंगल कलश शिरोधार्य कर जय श्री श्याम के उदघोष लगाती हुई चल रही थी। श्रद्धालु बाबा श्याम का निशान लेकर चल रहे थे। श्रीमद् भागवत महापुराण शिव उधारी शिरोधार्य होने का सौभाग्य डॉ राकेश चैहान और ज्ञानेंद्र सिंह को प्राप्त हुआ।
राधा कृष्ण की झांकी जनमानस का मन मोह रही थी। भागवत रथ पर कथा व्यास जी गुरुदेव स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज आरूढ होकर चल रहे थे। इस दौरान स्वामी कालेंद्रानंद महाराज कहा कि खाटू श्याम कथा बलिदान की अमर गाथा है जो जीव अपने जीवन का धर्म एवं सेवा के लिए समर्पण करता है, उसका जीवन अमर चरित्र बन जाता है जो आम जन के लिए महान संदेश होता है। इसलिए भरदे जी को अपने जीवन को सेवा में समर्पित कर उत्कृष्ट बनाने का प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्विनी काम्बोज, सागर गुप्ता, संजय राणा, अनिल नारंग, रोहित शर्मा, बबीता, राजबाला, सरला, सुदेश, बबीता, कमला, रेखा, पूनम सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।