श्री बलदेव सिंह शूटिंग रेंज 19 निशानेबाजो ने 18वीं प्री यूपी स्टेट चैम्पियन शिप मे दिखाया अपना दम
- प्रतियोगिता में जीते गये मेडल दिखाते श्री बलदेव शुटिंग रेंज के खिलाडी
देवबंद [24CN]: देवबंद क्षेत्र के 19 निशानेबाजो ने दादरी गौतमबुद्ध नगर में आयोजित 18वीं प्री यूपी स्टेट चैम्पियन शिप में लक्ष्य पर सटीक निशाने साधते हुए गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल बटोरे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल पाने वाले सभी खिलाडियों का श्री बलदेव सिंह शूटिंग रेंज में भव्य स्वागत कर उत्साह वर्धन किया गया। अब ये खिलाडी स्टेट लेबल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें।
प्रतियोगिता में निशांत मलिक, धर्य, अशुल, मणिकांत शर्मा, कु0 अशिंका कश्यप, कु0 साक्षी पुण्डीर ने लक्ष्य पर सटीक निशानेबाजी करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए। जबकि कु0 सोनिया, कु0 अनुशका शर्मा, आर्यन त्यागी, अरिहंत जैन, गुरप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए। इसके अलावा यश मलिक, यशराणा, वरदान, आयुष, जतिन, अभयजीत सिंह, सार्थक शर्मा, आशुतोष कपिल ने ब्रांज मेडल हासिल किए। सोमवार को सभी खिलाडी श्री बलदेव सिंह शुटिंग रेंज में निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रहे है। प्रतियोगिता में पुरे प्रदेश के 1173 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया था। जिनमें देवबंद क्षेत्र के 19 खिलाडी शामिल थे। सभी 19 खिलाडियों ने मेडल हासिल कर देवबंद क्षेत्र का मान बढाया।
इस अवसर पर शूटिंग रेंज के चैयरमेन पदम मलिक ने कहा कि उनका लक्ष्य देवबंद के बच्चों को प्रदेश फिर देश व अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है और इस क्षेत्र के बच्चें जल्द ही बडी प्रतियोगिताओं में मेंडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगें। विजेता खिलाडियों को पदम मलिक, भाजपा नेता अरूण गुप्ता, विकास पुण्डीर, अरविन्द मलिक, प्रदीप शर्मा सहितह अन्य अतिथियों द्वारा मेेडल देकर उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरूण गुप्ता व संचालन आबाद अली पत्रकार द्वारा किया गया।
