• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Shortage of Vaccines: राज्‍यों में वैक्‍सीन की कमी पर बोले हर्षवर्धन, हर स्‍टेट को पहुंचाई जा रही डोज, वैक्‍सीनेशन सेंटर तक पहुंचाना राज्‍य का जिम्‍मा

  • April 14, 2021
Shortage of Vaccines: राज्‍यों में वैक्‍सीन की कमी पर बोले हर्षवर्धन, हर स्‍टेट को पहुंचाई जा रही डोज, वैक्‍सीनेशन सेंटर तक पहुंचाना राज्‍य का जिम्‍मा
  • Shortage of Vaccines हर्षवर्धन का बयान ऐसे समय आया है जब कई राज्‍यों ने वैक्‍सीन की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। खासकर गैर भाजपा शासित राज्‍यों ने केंद्र पर अप्रत्‍यक्ष रूप से भेदभाव का आरोप लगाया है।

नई दिल्‍ली । देश के कई राज्‍यों द्वारा वैक्‍सीन की कमी के आरोप के बाद केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में कोरोना वैक्‍सीन की कोई कमी नहीं है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि देश में टीकों की कोई कमी नहीं है। उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार हर राज्य को टीके देती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह राज्यों का काम है कि वे टीकाकरण केंद्रों पर समयबद्ध तरीके से इसकी आपूर्ति करें। हर्षवर्धन का बयान ऐसे समय आया है, जब कई राज्‍यों ने वैक्‍सीन की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। खासकर गैर भाजपा शासित राज्‍यों ने केंद्र पर अप्रत्‍यक्ष रूप से भेदभाव का आरोप लगाया है। इसके बाद केंद्र ने देश की जनता के समक्ष स्थिति को स्‍पष्‍ट किया है।

इन राज्‍यों ने लगाया वैक्‍सीन की कमी का आरोप

बता दें क‍ि महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा ने वैक्‍सीन की आपूर्ति में कमी का आरोप लगाया है। ओडिसा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने इस बाबत केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन को पत्र भी लिखा था। इस पत्र में कहा गया था कि वैक्‍सीन की कमी के कारण 700 टीकाकरण केंद्र को बंद करना पड़ा है। उन्‍होंने केंद्र से 10 दिनों के लिए वैक्‍सीन की 25 लाख खुराक भिजवाने का आग्रह भी किया था। हालांकि, केंद्र सरकार ने वैक्‍सीन की कमी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि कुछ राज्‍य इस मामले को लेकर सियासत कर रहे हैं। वैक्‍सीन की कमी की बात करके लोगों में बेवजह अफवाह फैला रहे हैं।

सरकार ने सभी विदेशी वैक्सीन के लिए दरवाजे खोले

  • उधर, सरकार ने कोरोना की सभी विदेशी वैक्सीन के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। विदेशी वैक्सीन को इस्तेमाल के पहले ब्रीज ट्रायल की शर्त से भी छूट दे दी गई है। अब अमेरिका की मॉडर्ना, फाइजर और जानसन एंड जानसन जैसी कंपनियां विदेश में विकसित वैक्सीन का भारत में निर्यात कर सकेंगी।
  • इसके अलावा ये कंपनियां भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर वैक्सीन का उत्पादन भी कर सकेंगी। वैक्सीन परराष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष डॉ वीके पाल ने कहा है कि ब्रीज ट्रायल में छूट सिर्फ कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालात को देखते हुए दी गई है। इसके बाद भी वैक्सीन के प्रभाव और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में कोई कमी नहीं होगी।
  • डॉ. पॉल ने कहा कि नई छूट मिलने के बाद फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन समेत कोई भी कंपनी विदेशों में बनी अपनी वैक्सीन का भारत में निर्यात कर सकती है और टीकाकरण में तत्काल इसका इस्तेमाल भी शुरू हो जाएगा।
  • इसके पूर्व भारत में अब तक सिर्फ दो वैक्‍सीन को मंजूरी दी थी। इसमें सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और ऑक्‍सफोर्ड एक्‍ट्रोजेनेका की कोविशील्‍ड प्रमुख है। इसके अलावा भारत बायोटिक की स्‍वदेशी कोवैक्‍सीन है। सीरम कंपनी महीने में करीब 65 करोड़ खुराकें ही बना सकती है। उसे कोवैक्‍स कार्यक्रम के तहत निम्‍न आयवर्ग वाले देशों को भी दो अरब खुराक पहुंचानी है।
  • कोवैक्‍सीन भारत में  मौजूद वैक्‍सीन का महज 10 फीसद है। केंद्र सरकार ने मार्च महीने में कोवैक्‍सीन की सिर्फ दो करोड़ खुराक का आर्डर दिया था। भारत सरकार ने जुलाई, 2021 तक वैक्‍सीन की 50 करोड़ खुराक देने का लक्ष्‍य रखा है।

 


Post navigation

Prev
Next
24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

  • March 28, 2026
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

  • March 27, 2026
केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें

केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें

  • March 27, 2026
प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

  • March 27, 2026
अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

  • March 27, 2026
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आज से शुरू IPL 2026, पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे ईशान किशन; RCB और SRH होंगी आमने-सामने March 28, 2026
  • सहारनपुर में अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल 29 मार्च को March 28, 2026
  • नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के मामले में हुई कार्रवाई March 28, 2026
  • ‘अब वर्ण व्यवस्था से तय किया…’, कन्नौज में DM द्वारा मंत्री की अनदेखी मामले पर गरजे चंद्रशेखर आजाद March 28, 2026
  • सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम? March 28, 2026
  • सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर ईरान का बड़ा हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल; कई विमान क्षतिग्रस्त March 28, 2026
  • 24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद March 28, 2026
  • नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया March 27, 2026
  • निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण March 27, 2026
  • Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप March 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez