shobhit University Gangoh
 

फिल्मों-टीवी धारावाहिकों की शूटिंग को केंद्र सरकार की हरी झंडी, रखना होगा इन बातों का ध्यान

फिल्मों-टीवी धारावाहिकों की शूटिंग को केंद्र सरकार की हरी झंडी, रखना होगा इन बातों का ध्यान

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने अब फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के लिए शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब फिल्मों और टीवी धारावाहिको की शूटिंग पर लगी पाबंदी हटा ली गई है और गृह मंत्रालय तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के तहत शूटिंग हो सकेगी।

रखना होगा इन बातों का ध्यान

  • शूटिंग के दौरान कैमरे के सामने कलाकार और उनके सहयोगी मास्क नही पहनेंगे पर अन्य लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
  • शूटिंग के समय दर्शक उपस्थित नही रहेंगे।
  • शूटिंग के दौरान सेनेटाइजर आदि का इस्तेमाल करना होंगे।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस (Covid-19) के प्रसार को देखते हुए फिल्मों एवं टीवी धारावाहिकों की शूटिंग पर पाबंदी लगा दी गई थी। यह निर्देश राज्य सरकार लागू कर सकती है। वह चाहें तो स्थानीय जरूरतों को देखते हुए अन्य प्रावधान कर सकती है। कोरोन के कारण लॉकडाउन को देखते हुए शूटिंग पर पाबंदी लगने से फिल्म जगत की अर्थव्यस्था बहुत खराब हो गई थी। कलाकार भूखे मरने की कगार पर पहुंच गए थे और उनके लिए रोजगार का संकट खड़ा हो गया था। यह देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

PunjabKesari

Jamia Tibbia